विद्यापतिनगर। सड़क पर बारिश का पानी जमाव होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी काफी कठनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में जगह-जगह जलजमाव हो गया है। सड़कों पर पानी लग जाने से लोगों को रोजमर्रा के सामान के लिए घर से बाहर निकलने पर भी परेशानी होती है। वार्ड संख्या एक में मऊ बाजार जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। करोड़ाे की लागत से बनी इस सड़क पर बरसात होते ही जलजमाव की समस्या के कारण सड़क भी अपना अस्तित्व खो रही है। जगह-जगह पानी जमा होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। करोड़ों की लागत से बनी प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण होने से एक वर्ष भी पूरी नहीं हुआ है और सड़क जर्जर हो गई। साथ ही सड़क के किनारे नाला नहीं होने से सड़कों पर जलजमाव की समस्या बनी रहती है। हालांकि विभाग के पास विकास के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध है। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं देते है। पंचायत से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण वर्षा का यह पानी सड़क पर लगा रहता हैं। जिससे कई मोहल्लों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है।