बिहार राज्य के समस्तीपुर जिला के पटोरी प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अमित कुमार जानकारी दे रहे हैं की शाहपुर पटोरी प्रखंड के कुशों चौक से चकसाहो बाजार जाने वाली संपर्क पथ की स्थिति काफी जर्जर है। इससे वहां की बड़ी आबादी को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जनकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के चकसाहो पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 1 यानी चकराजली गांव से गुजरने वाली ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य से 1 साल बाद ही जर्जर हो गया था जो के लगभग 8 साल सड़क निर्माण का कार्य पूरा होने के बावजूद भी सड़क पूरी तरह जर्जर ही है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और गिट्टी निकली हुई है। लोग अब इस रोड से आना जाना छोड़ दिए हैं। बगल से कच्ची सड़क पर आवागमन होता है।