शाहपुर पटोरी प्रखंड क्षेत्र के रसलपुर गंगा घाट पर गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के अंदर 7 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है वही गंगा नदी का जलस्तर शुक्रवार सुबह 6:00 बजे की रिपोर्ट के अनुसार 45.42 मीटर है जो कि खतरे के निशान से मात्र 8 सेंटीमीटर कम है.