जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र और चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर, शाहपुर पटोरी के तत्वावधान में विश्व मानव तस्करी निरोधक दिवस/सप्ताह के तीसरे दिन शाहपुर पटोरी प्रखंड के हरि ताजपुर गांव के वार्ड संख्या 1 के आंगनवाड़ी केन्द्र संख्या 135 पर बच्चों और समुदाय के साथ जागरुकता रैली निकाल कर बच्चों के साथ होने वाले बाल दूर्व्यापार, बाल यौन हिंसा, बाल श्रम, बाल विवाह सहित बाल तस्करी पर रोक लगाने की अपील की गई। मौके पर उपस्थित बलराम चौरसिया व अंजु कुमारी नें चाइल्ड लाइन के टॉल फ्री न राष्ट्रीय फोन सेवा 1098 के बारे में विस्तार से बताया। टीम मेम्बर दीप्ती कुमारी और दिनेश प्रसाद चौरसिया नें कहा कि यदि हमारे आसपास में बच्चों के साथ कोई अप्रिय घटना की जानकारी होने पर हमें 1098 पर सूचित करें। हमें बाल श्रम, बाल विवाह और बाल हिंसा मुक्त समाज का निर्माण करना है। इसके लिये सभी का सहयोग आवश्यक है। दीप्ति कुमारी नें कहा कि बाल दूर्व्यापार को रोकने के लिये समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर संकल्प लेना होगा, बाल संरक्षण समिति, पंचायत प्रतिनिधि, समाजसेवी संगठन और सरकारी तंत्र मिलकर काम करे तो आने वाले समय में हम सभी बच्चों के लिये खुशहाली कायम कर सकते हैं। आंगनवाड़ी सेविका, जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता, बाल पंचायत और किशोरी पंचायत, स्कुल सभी मिलकर प्रयास करें।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।