भूमि विवाद के निपटारे को लेकर थाना परिसर में आयोजित हुई जनता दरबार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे को लेकर शनिवार को राजस्व कर्मचारी हेमंत अंकुर के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया आयोजित जनता दरबार में कुल 6 मामलों की सुनवाई उनके द्वारा की गई जिसमें 5 मामलों का निपटारा पक्ष विपक्ष की आपसी सहमति एवं तथ्यों के मद्देनजर उनके द्वारा किया गया शेष मामलों को दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु अगली तारीख दी गई। उक्त आशय की जानकारी अंचल निरीक्षक वेद प्रकाश के द्वारा दी गई मौके पर अंचल कर्मी दानिश खान के साथ पुलिसकर्मी व अन्य फरियादी मौजूद थे।