समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत मोहिउद्दीन नगर उत्तरी पंचायत में नल जल योजना का क्रियान्वयन हेतु पाइप बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। उल्लेखनीय हो कि सरकार के बड़े-बड़े दावों के बीच अब तक अर्बन पंचायत होने के बावजूद नल जल योजना का कार्य पूरा नहीं हो पाया है क्योंकि पीएचईडी विभाग अफसरों के लालफीताशाही का शिकार है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
