समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित मामले के निपटारे को लेकर अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के नेतृत्व में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। ओखला से की जानकारी देते हुए अंचला अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा कुल 6 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें पक्ष विपक्ष की आपसी सहमति एवं तथ्यों के मद्देनजर 4 मामलों का निपटारा किया गया शेष मामलों को दस्तावेज प्रस्तुत करने को अगली तारीख दी गई
