‘‘दरभंगा - अजमेर - दरभंगा विशेष गाड़ी का होगा परिचालन ’’ रेलवे प्रशासन ने गाड़ी संख्या 05537/05538 दरभंगा - अजमेर - दरभंगा साप्ताहिक विशेष गाड़ी को चलाये जाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी दिनांक 20.07.2022 से 11.08.2022 के बीच 04 फेरा चलायी जायेगी गाड़ी संख्या 05537 दरभंगा - अजमेर विशेष गाड़ी:- यह दरभंगा से दिनांक 20.07.2022 से 10.08.2022 तक प्रत्येक बुधवार को दरभंगा से 13.15 बजे प्रस्थान करेगी तथा सीतामढ़ी 14.20/14.25, बैरगनिया 14.51/14.53, रक्सौल 15.50/15.55, नरकटियागंज 18.05/18.10, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहाँपुर, मथुरा, अछनेरा, जयपुर होते हुए गुरूवार को 22.05 बजे अजमेर पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05538 अजमेर - दरभंगा विशेष गाड़ी दिनांक 21.07.2022 से 11.08.2022 तक अजमेर से प्रत्येक गुरूवार को 23.25 बजे प्रस्थान करेगी तथा जयपुर, अछनेरा, मथुरा, शाहजहाँपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, कप्तानगंज, नरकटियागंज 02.00/02.05, रक्सौल 02.45/02.50, बैरगनिया 03.37/03.39 एवं सीतामढ़ी 04.25/04.30 होते हुए शनिवार को 06.50 बजे दरभंगा पहुँचेगी। इस गाड़ी में 02 एसएलआर, 04 सामान्य, 13 शयनयान, 03 एसी/3, 02 एसी/2 सहित कुल 24 कोचों का समायोजन होगा तथा मेल/एक्सप्रेस का भाड़ा लागू होगा। यात्रा के दौरान कोविड-19 के संबंध में राज्य सरकार/केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशांे का अनुपालन अनिवार्य होगा।