प्रखंड अंतर्गत स्थानीय थाना परिसर में भूमि संबंधी विवाद के निपटारे को लेकर अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के नेतृत्व में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया जिसमें अंचलाधिकारी के द्वारा कुल 6 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें चार पुराना एवं दो नए मामले की सुनवाई हुई एवं सुनवाई के उपरांत साक्ष्यों के मद्देनजर उभय पक्षों के सहमति के आधार पर एक मामले का निपटारा किया गया। मौके पर अंचल कर्मी दानिश खान, पुलिसकर्मी सुरेश पटेल, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक परशुराम सिंह आदि लोग मौजूद थे।