समस्तीपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में जिले में पांच कैदी सहित नौ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजों की संख्या 17 हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार सदर अस्पताल में बुधवार को कोरोना जांच के दौरान विभिन्न कांडों में गिरफ्तार आरोपियों में पांच कोरोना संक्रमित पाया गया। इसके अलावे दलसिंहसराय में दो, कल्याणपुर में एक व रेलवे स्टेशन पर एक यात्री कोरोना संक्रमित पाया गया। बतादें कि जिले में तेज गर्मी व धूप के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
