कुरसाहा के सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी ने मारपीट कर घायल करने को लेकर थाने में दिया आवेदन जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना अंतर्गत कुरसाहा पंचायत के सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी छोटेलाल राय ने स्थानीय थाने में आवेदन देते हुए तीन लोगों को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ आवेदन दी है अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि अपने पुत्र के साथ हुए मोटरसाइकिल से धर्मपुर गांव से भोज खाकर लौट रहे थे तो अचानक काली अस्थान के पास 4 लोगों ने उनके पुत्र एवं उनको लूटने लगे विरोध करने के उपरांत इन लोगों ने लाठी से उनके सर पर प्रहार कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए उसके बाद परिजनों ने घायल अवस्था में उन्हें इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर पहुंचाया। घटना के बाबत स्थानीय पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।