शाहपुर पटोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य का औचक निरीक्षण किया है। जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के सिरदीलपुर सुपौल पंचायत का पटोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी शिव शंकर राय द्वारा जन वितरण प्रणाली की दुकान, मुख्यमंत्री ग्रामीण गली नाली पक्कीकरण एवं फेज टू सात निश्चय योजना अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं का अभिलेखीय निरीक्षण किया गया है। योजना के कार्यों के निरीक्षण के दौरान कर्मियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कई जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।
