शाहपुर पटोरी स्थानीय गुलाब बावुना हाई स्कूल के प्रांगण में प्रखंड राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न हुई है यह संगोष्ठी छात्रों के चरित्र निर्माण में नैतिक शिक्षा को अनिवार्यता विषय पर की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड क्षेत्र के गुलाब बाबूना हाई स्कूल के प्रांगण में गौरीनाथ युवा पुस्तकालय के सौजन्य से छात्रों के चरित्र निर्माण नैतिक शिक्षा की अनिवार्यता विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न हुई है । इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रोफेसर दयानिधि राय ने किया है। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि इंद्रजीत प्रसाद सिंह रहे वही मुख्य वक्ता प्रोफेसर राम भरत ठाकुर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भरत लाल मंडल ,जय नाथ ठाकुर, मीरा झा, राजेंद्र शाह रेनू कुमारी इत्यादि रहे
