मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में मारपीट की विभिन्न घटनाओं में सोमवार को कई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस क्रम में मोगल चक गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको लेकर परिजनों ने उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया मोगल चक की घटना में घायलों में महेश्वर राय, धनेश्वर राय एवं राज बब्बर कुमार के साथ अन्य महिलाएं इलाज रत हैं वहीं मोहम्मदी पुर की घटना में घायल व्यक्ति की पहचान मोहम्मदी पुर निवासी लखन साह के 35 वर्षीय पुत्र रोहन शाह के रूप में की गई है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।