आम गैरमजरूआ जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत मदूदाबाद पंचायत के वार्ड सात में आम गैरमजरूआ जमीन पर दबंगों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है गैरमजरूआ जमीन का खाता संख्या 221 एवं खेसरा 734 रकबा 5 कट्ठा 2 धूर कराने को लेकर वार्ड सदस्य टुनटुन राम ने अपने ग्रामीणों के साथ ग्रामीणों का हस्ताक्षर युक्त आवेदन अंचलाधिकारी को सोमवार को सौंपते हुए उक्त जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु गुहार लगाई है उक्त आशय की जानकारी देते हुए वार्ड सदस्य ने बताया कि अतिक्रमण कारी का नाम सुरेश राम बुआ नरेश राम हैं जिन्होंने अवैध रूप से आम गैरमजरूआ जमीन को कब्जा कर लिया है जिससे ग्रामीणों में तनाव का माहौल है इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनके द्वारा सीओ साहब को आवेदन तो दे दिया गया है देखते हैं कि क्या कार्रवाई होती है?
