मोरवा विधायक रण विजय साहू ने जल संसाधन मंत्री संजय झा एवं विभागीय महासचिव संजय अग्रवाल से मिलकर नून नदी के टूटे तटबंधों को अति शीघ्र मरम्मत कराने के लिए आवेदन दिया। विधायक ने आग्रह किया कर मोरवा प्रखंड के गुनाई बसही, चक पहार , एवं चक सिकंदर सहित तीन पंचायतों में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर नदी का तटबंध टूटा होने के कारण प्रलयंकारी बारढ़ में लाखों लोगों को बेघर हो जाना पड़ता है। करोड़ों की हानि होती है। जान माल का नुकसान होता है। फलस्वरूप अति शीघ्र विभागीय पहल कराते हुए बाढ़ एवं बरसात से पूर्व सभी तटबंध को दुरुस्त कराने की मांग की है। मंत्री एवं महासचिव ने विधायक को अति सीघ्र कार्य पूरा कराने का आश्वासन दिया है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।
