बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने सोमवार को पटोरी अनुमंडल के पटोरी, मोहनपुर एवं मोहिउद्दीन नगर प्रखंड का दौरा किया। इस क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा पूर्णरूपेण बाढ़ अच्छादित क्षेत्र जिसमें दियारा का सुदूर गंगा तटीय इलाका शामिल है का निरीक्षण जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ अनुमंडल के सभी प्रखंड के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मिलकर बाढ़ के समय में होने वाली समस्याओं को लेकर सुझाव एवं सलाह मांगी।