मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के टेढ़ी बाजार स्थित नीम चौक से गुप्त सूचना के आधार पर थाना अध्यक्ष राजन कुमार के नेतृत्व में छापेमारी के दौरान सोमवार को स्थानीय पुलिस ने एक ट्रक से 186 कार्टून विदेशी शराब बरामद की। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजन कुमार के द्वारा बताया गया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि 12 चक्का ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 01 जीसी 6216 है पर अवैध शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है इसके उपरांत उनके द्वारा पुलिस टीम गठित करते हुए उक्त ट्रक को रोककर तालाशी ली गई तो उस पर वाटर फिल्टर मशीन लदा हुआ था और उस वाटर फिल्टर मशीन के अंदर 186 कार्टून मैकडॉवेल नंबर वन शराब थी। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शराब बरामदगी के पश्चात उनके द्वारा शराब लदा हुआ ट्रक, चालक तथा उपचालक को हिरासत में ले लिया गया। इस संबंध में चालक के द्वारा बताया गया कि उसको जानकारी नहीं थी कि गाड़ी में शराब बंद है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।