मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत स्थानीय थाना परिसर में भूमि विवाद से संबंधित मामले के निपटारे को लेकर शनिवार को अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन एवं थानाध्यक्ष राजन कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के द्वारा बताया गया कि जनता दरबार में कुल 4 मामले प्राप्त हुए जबकि दो पुराने मामलों की भी सुनवाई की गई जिसमें कुछ मामलों में प्रतिवादी के अनुपस्थित रहने, साक्ष्य प्रस्तुत एवं आपसी सहमति नहीं बन पाने के कारण किसी भी मामले का निपटारा नहीं हो सका। जानकारी देते हुए अंचल निरीक्षक वेद प्रकाश के द्वारा बताया गया कि सभी मामलों की सुनवाई हेतु अगली तारीख दी गई है।पूरी जानकारी के लिए लिंक को अभी क्लिक करें।