मध्य विद्यालय नंदनी को बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मिलने व जिले में प्रथम स्थान आने से स्कूल के शिक्षकों व छात्र और छात्राओं में खुशी की लहर है। शुक्रवार को स्कूल में समारोह आयोजित कर उन्होंने हर्ष दिवस मनाया। समारोह की अध्यक्षता एचएम चिंता कुमारी ने की व संचालन धीरज कुमार ने किया। समारोह में पटना में गुरुवार को बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, से बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मिलने व स्कूल को जिले में प्रथम स्थान दिए जाने पर सभी ने प्रसन्नता जतायी। ज्ञात हो कि बिहार स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए राज्य में 66125 विद्यालय ने आवेदन किया था जिसके लिए मध्य विद्यालय नंदनीं को 100 में 96 मिला। हर्ष समारोह में अध्यक्ष सुधांशु कुमार, सचिव बिंदी देवी, देवकली देवी, अरुण चौधरी, मिथिलेश कुमार, मनजीत कुमार राय, मुकेश कुमार, ममता कुमारी, रेमी कुमारी, मंजू कुमारी, मुकेश कुमार, नागेन्द्र कुमार यादव, संतोष कुमार, संजीव कुमार कनौजिया, चंद्रमणि ठाकुर आदि उपस्थित थे।
