*रोसरा कांड के पीड़िता के पिता को जेल में बंद करे प्रशासन- बंदना सिंह* *शिकायत दर्ज कराने जाने पर यूपी के थाना में ब्लातकार हो तो पीड़ित जाएंगे कहाँ- सुरेंद्र* *रोसरा घटना में पीड़िता की माँ, मौसा एवं फूफा की भी भूमिका की भी जांच हो- ऐपवा* यूपी के ललितपुर में ब्तातकार की शिकायत दर्ज कराने गई पीड़िता को थाना में पुनः ब्लातकार करने जैसी घटना से देशवासी स्तब्ध हैं. इससे भी ज्यादा इस घटना पर योगी- मोदी का चुप्पी शर्मनाक है. रोसरा दुष्कर्म कांड की उच्च स्तरीय जांच कराकर आरोपी शिक्षक पिता को गिरफ्तार कर जिला प्रशासन जेल में बंद करे साथ ही जानकारी के बाबजूद मामले को दबाने की कोशिश में लगे पीड़िता की शिक्षिका मां एवं मामा पर भी कारबाई करे जिला प्रशासन. नहीं चाहते हुए भी पीड़िता की जान खतरे में देखकर मानवता को शर्मशार करने वाली इस घटना के खिलाफ ताजपुर पैक्स पर ऐपवा के विरोध सभा को संबोधित करते हुए ऐपवा जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा. उन्होंने कहा कि ऐसे पिता को जीने का हक नहीं है. इन्होंने पिता- पुत्री की पवित्र रिश्ता को कलंकित किया है. उन्होंने मामले की जानकारी के बाबजूद शिक्षिका मां एवं मामा पर भी कारबाई की मांग की है. ऐपवा नेत्री ने पीड़िता का शिकायत लिए बिना थाना से भगाने की जांच एवं थानेदार पर कारबाई की मांग भी की. इससे पूर्व भाकपा माले एवं ऐपवा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला. अपने- अपने हाथों में मांगों से संबंधित नारे लिखे कार्डबोर्ड लेकर कार्यकर्ताओं ने चक मोतीपुर से विरोध मार्च निकाला. विरोध मार्च क्षेत्र भ्रमण के बाद मोतीपुर पैक्स के पास पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता ब्रहमदेव प्रसाद सिंह ने किया. भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रखण्ड कमिटी सदस्य प्रभात रंजन गुप्ता, देवकी सहनी, कुशो सहनी. मंती देवी, सुमित्रा देवी आदि ने सभा को संबोधित किया.