बिहार राज्य के समस्तीपुर ज़िला से हमारे संवाददाता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना की शुरुआत सभी बूढ़े बुजर्गों को बुढ़ापे में अच्छे से जीवन व्यतीत करने के आर्थिक सहायता स्वरूप पेंशन देने के लिए हुई । बिहार वृद्धजन पेंशन योजना को दो भागों में बांटा है। जिस बुजुर्ग की आयु 60 से 79 वर्ष के बीच में उसको 400 रूपये हर माह पेंशन के रूप में प्रदान की जाएगी।