बिहार राज्य के जिला समस्तीपुर से राजकुमार ठाकुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि शहर में जमा कचरे को निष्पादन करने की दिशा में डीएम ने नगर आयुक्त एवं सभी कार्यपालक अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र को देखते हुए कचरा प्रसंस्करण के लिए भूमि खोज कर प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करें। ताकि कचरा प्रसंस्करण में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो सके। वहीं सफाई कर्मियों के हड़ताल मामले में आउटसोर्सिंग एजेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करें। साथ इसकी जानकारी मीडिया को भी दें।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
