नेशनल एन्वायरमेंन्ट कन्जरवेसन फोरम के चेयरमैन राजीव गौतम ने वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए 2022-23 के बजट को सकरात्मक बताते हुए कहा है कि पांच नदियों को जोड़ने संबंधी परियोजना , पर्वत माला प्रोजेक्ट और नन केमिकल एग्रीकल्चर की घोषणा से पर्यावरण संवर्द्धन अभियान को गति मिलेगा . वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व आभास के प्रदेश संयोजक राजीव गौतम ने कहा है कि गंगा किनारे प्राकृतिक खेती करने और मध्य प्रदेश के केन बेतवा लिंक वन परियोजना को मंजूरी देने से पर्यावरण की दिशा में बड़ा काम होगा . ग्लोबल वार्मिंग की समस्या का ग्राफ गिरेगा.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
