समस्तीपुर, 7 दिसंबर '21 खाद किल्लत से परेशान किसानों ने मंगलवार को समस्तीपुर ग्रामीण क्षेत्र के पोखरैरा पंचायत के सिलौत दुर्गा स्थान के पास सड़क जाम कर विरोध जताया.जाम का नेतृत्व किसान महासभा के टिंकू यादव, रामचंद्र पासवान, सोनेलाल राय, अनील चौधरी, बिन्देश्वर राय आदि ने किया.मौके पर किसान नेता टिंकू यादव ने कहा कि आलू, मकई, सब्जी, सरसों, गेहूं आदि फसल लगाने का माकूल वक्त है. इसके लिए खाद की जरूरत है. प्रचुर मात्रा में खाद उपलब्ध होने की बात बताई जाती है पर किसान को उपलब्ध कराने के बजाये खाद माफिया को उपलब्ध करा दिया जाता है. 12 सौ रूपये का डीएपी 4 हजार रूपये तक की उंची दर पर बेची जा रही है. प्रखण्ड को मिला खाद दूसरे प्रखंडों एवं जिला में भेजकर कालाबाजारी कराया जा रहा है। पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
