समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत दुबहा पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में एकजुट होकर अपना आक्रोश जताया । सूचना पर पहुंचे डीडीसी समस्तीपुर संजीव कुमार ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते हुए शांत करवाया एवं मामले की जानकारी ली मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बताया कि बी एल ओ के द्वारा लगभग तीन दर्जन ग्रामीणों का नाम दुबहा पंचायत के मतदाता सूची से काटकर दूसरे पंचायत में जोड़ दिया गया है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।