राष्ट्रीय युवा योजना (दिल्ली) महाराष्ट्र राज्य की ओर से "भाई जी संदेश यात्रा" का आयोजन किया गया .. आज 3 दिसंबर 2021 को"भाई जी संदेश यात्रा " का अंबेजोगाई (जिला लातूर) मे बहुत ही जोरदार स्वागत हुआ आज सबसे पहले "मानवलोक" सामाजिक संस्था में के संचालक श्री अनिकेत लोहिया ने यात्रियों का स्वागत किया मानवलोक संस्था के प्रांगण में भाई जी के स्मृति "अर्जुन वृक्ष " को लगाकर (वृक्षारोपण ) भाई जी के प्रति अनोखी श्रद्धांजलि अर्पित की .. बाद में शंकर महाराज वंजारी हॉस्टल मे अंबेजोगाई शहर के अलग-अलग संस्था के सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक के उपस्थिति मे भाईजी के स्मृति वृक्षारोपण किया गया.. सभी गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक की ओर से भाई जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई .. नौजवान आओ रे गीत गया .. इस कार्यक्रम में डॉ सोमनाथ रोडे सर , माधव बावगे जी , अनिकेत लोहिया जी , शिवाजी खोरगे , नरेंद्र भाई और धर्मेंद्र भाई , गोरख भाई , दिलीप ससाने , हनुमंत देसाई जी ने भाई जी के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए.. . सबसे बड़ी खुशी की बात है यहां के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा के लिए आर्थिक सहयोग भी किया .. ~
