कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय परिसर में राजद के प्रखंड अध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई l अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, संचालन जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यालय सचिव रोशन यादव ने की l बैठक में बूथ लेविंग एजेन्ट (बी.एल.ए) के सम्बन्ध में चर्चा , 20 नवंबर को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पंचायत अध्यक्षों एवं प्रखंड कमिटी की बैठक की तैयारियों पर विचार-विमर्श तथा 21 नवंबर से 28 नवंबर 2021 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने/संशोधन करने /मृतकों का नाम विलोपित करने हेतु सघन अभियान चलाने हेतु विचार -विमर्श किया गया l मौके पर राजद जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सहनी, जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर , जिला राजद महासचिव सुंदेश्वर राय, विभूतिपुर प्रखंड राजद अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव , बिथान प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी कांत निराला , पुसा प्रखंड अध्यक्ष मनोज राय, ताजपुर प्रखंड अध्यक्ष नवीन कुमार , मोo याहया उर्फ बरसाती, मोरवा प्रखंड अध्यक्ष दिनेश चौधरी तथा कार्यालय सचिव रोशन यादव आदि मौजूद थे lविस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।