विद्यापति नगर में नदियों व तालाबों के किनारे बुधवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को श्रद्धालुओं ने छठ का पहला अर्घ्य दिया। विद्यापति नगर के बंगराहा, बढ़ौना, सोठगामा, सिमरी, गढ़सिसई, कांचा, समेत दलसिंहसराय, पटोरी में घाटों पर प्रशासन के साथ ही स्थानीय पूजा समितियों की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। विद्यापति नगर के घाटों पर व्रतियों का पहुंचना दोपहर से ही शुरू हो गया था। ऐसा ही नजारा जिले के अन्य प्रखंडों में भी देखने को मिला। शाम को डीएम शशांक शुभंकर व एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो भी पूजा पर घाटों का निरीक्षण करने निकले। अब व्रती गुरुवार की सुबह उगते सूर्य अर्घ्य प्रदान करेंगे।
