समस्तीपुर शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक बीते चार दिनों से लापता, अब तक कोई सुराग नहीं है। बीते चार दिनों से लापता समस्तीपुर शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक विशाल वनमाली का अब तक सुराग नहीं मिला है। इस संबंध में परिजनों ने मुफस्सिल थाना में आवेदन भी दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने चिकित्सक के मोबाइल को सर्विलांस पर लेकर संभावित जगहों पर छापेमारी भी कर रही है। थाना अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा फिलहाल कुछ भी कहने से इंकार किया है। सूत्रों के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सोनवर्षा चौक से चिकित्सक गायब हो गये है। फिलहाल पुलिस सभी दृष्टिकोणों से चिकित्सक की तलाश में जुटी है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।