महम्मदीपुर से 3 शराब कारोबारी गिरफ्तार ,113 लीटर देसी शराब बरामद फोटो-गिरफ्तार तीनों शराब कारोबारी प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर जहरीली शराब से क्षेत्र में होने वाली मौत एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर शराब कारोबारियों पर पुलिस की पैनी नजर है इसी वजह से आए दिन क्षेत्र में देशी एवं विदेशी शराब जप्त हो रही है एवं शराब कारोबारी भी पकड़े जा रहे हैं।इस कड़ी में रविवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर मोहिउद्दीन नगर थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप के नेतृत्व में पुलिस ने महम्मदीपुर में छापेमारी कर 113 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए तीन शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया।उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आनन्द कुमार कश्यप ने कहा कि गिरफ्तार शराब कारोबारियों की पहचान महम्मदी पुर निवासी दिनेश राय, सुधीर राय एवं शुभम कुमार उर्फ गोलू कुमार के रूप में की गई है। इस बाबत स्थानीय थाना में थाना कांड संख्या 242/2021 दर्ज करते हुए गिरफ्तार तीनों शराब कारोबारियों को सोमवार को पुलिस की अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।