आस वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में छठ महापर्व के अवसर पर ए. के. सी. ईट उद्योग हकीमाबाद में जरूरतमंद छठ व्रतियों के बीच साड़ी वितरण किया गया। जिसमें कुल 200 व्रतियों को साड़ी आस वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक सचिव मनीष कुमार के नेतृत्व में दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जिला स्वयं सेवी संस्था संघ के सचिव संजय कुमार बबलू अतिथि के रूप में आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा, जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के सचिव सुरेंद्र कुमार, युवा शौर्य के सचिव दीपक कुमार, इंडियन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन ब्रज किशोर कुमार, समाज सेवक एसके निराला, किन्नर समुदाय अध्यक्ष सपना जी, सुमन, मौके पर टीम आस के उपाध्यक्ष चंदन कुमार, रौशन कुमार, यस अग्रवाल, रविंद्र खत्री, आदित्य मुखर्जी, सुमित्रा मुखर्जी, दीप्ति कुमारी, मीनू वालिया इत्यादि मौजूद थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।