आशा सेवा संस्थान एवं मंडल कारा समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में शिशु संरक्षण दिवस एवं कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं पुरुष बंदियों ने भाग लिया। विशेष अतिथि के रुप में प्रगति आदर्श सेवा केंद्र के सचिव संजय कुमार बबलू ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन ब्रजकिशोर कुमार,समाज सेवी शंकर राय, संजीव कुमार ने मुख्य रूप से भाग लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल कारा उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने की आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा की स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कैंसर अब लाइलाज नहीं है। यदि समय से कैंसर का उपचार कराया जाए तो कैंसर पीड़ितों की जान बचाई जा सकती है। इसके लिए जिले में कैंसर से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार पर जोर देने की जरूरत है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
