शिवाजी नगर में पंचायत चुनाव से संबंधित प्रचार सामग्री की सजी दुकान पर लगी उम्मीदवारो की कतार बिहार पंचायत आम निर्वाचन 2021 को लेकर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जहां प्रशासनिक तैयारी की जा रही शिवाजी नगर प्रखंड क्षेत्र के 17 पंचायत में छठे चरण में मतदान होना है इसको लेकर विभिन्न पद के प्रत्याशी चुनावी तैयारी में जुटे हैं। प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार को लेकर शिवाजी नगर में प्रचार संबंधित सजी दुकानें यहां विभिन्न पद के प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह से संबंधित सामग्री की कर रहे खरीदारी। आज बृहस्पतिवार के दिन शिवाजी नगर प्रखंड मुख्यालय से चुनाव चिन्ह लेकर निकले प्रत्याशी विभिन्न दुकान पर जमकर की खरीदारी। चुनाव से संबंधित मॉडल ईवीएम टोपी टी-शर्ट स्टीकर झंडा बैनर समेत कई प्रचार संबंधित सामानों की प्रत्याशियों ने की खरीदारी