मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के करीमनगर में 2 दिनों से लापता किशोर का शव पानी भरे गड्ढे से गुरुवार को बरामद हुआ। मृतक किशोर की पहचान करीम नगर निवासी अजमत अंसारी के 14 वर्षीय पुत्र मोहम्मद तौफीक अंसारी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि तौफीक मोहिउद्दीन नगर बाजार में सिलाई कढ़ाई का काम सीखने जाता था मंगलवार को भारी बारिश के बीच जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की गई लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चल पाया अचानक गुरुवार को ग्रामीणों ने पानी भरे गड्ढे में उप लाते हुए एक शव को देखा जिसकी शिनाख्त मोहम्मद तौफीक के रूप में की गई। सूचना पर थाना अध्यक्ष आनन्द कश्यप के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह , समाजसेवी राम उदगार राय, उप प्रमुख मोहम्मद सिराज अंसारी, राजद के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद आहिया खां आदि लोगों ने सांत्वना दी।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।