समस्तीपुर जिला परिषद क्षेत्र संख्या -12 से प्रत्याशी वीरेन्द्र कुमार ने आज सोमवार को मोरदीवा पंचायत में अपने दर्जनों समर्थकों के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।पम्पलेट बांटकर चुनाव चिन्ह अंगूर का गुच्छा, जो क्रम संख्या -09 पर अंकित है पर वोट देने की अपील किया l लोगों को आश्वासन दिया कि क्षेत्र के विकास के लिए वो कृतसंकल्प हैं l जीतने के बाद क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए सदैव काम करते रहेंगे l सबके अधिकार और सबके सम्मान कि बात करेंगे l उन्होंने मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के चहुमुखी विकास हेतु आपका सहयोग व आशीर्वाद आवश्यक है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
