प्रखण्ड के ताजपुर- मोतीपुर वार्ड- 11 निवासी नंदकिशोर सिंह (80) की सिमरिया में गंगा नहाने के दौरान 18 सितंबर को तड़के डूबने से मौत हो गई. मृत्यु की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक के घर पर मिलकर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया. परिजनों के साथ बड़ी संख्या में लोग सिमरिया पहुंचे जहां चकिया थाना में एफआईआर दर्ज करने के बाद पोस्टमार्टम कर मृत शरीर को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया. परिजन द्वारा सिमरिया में ही शनिवार की देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया. मृतक के पुत्र ओम प्रकाश सिंह ने मुखाग्नि दी.रविवार को भाकपा माले के प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, बंदना सिंह ने मृतक के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया. मौके पर माले सचिव ने मृतक के परिजन को 5 लाख रूपये आपदा राहत कोष से मुआवजा देने समेत पारिवारिक लाभ, आवास आदि का लाभ देने की प्रखण्ड प्रशासन से मांग की। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।