समस्तीपुर ज़िले में चलने वाले बस - ऑटो, ई - रिक्शा के भाड़े को लेकर हुई डीटीओ की अध्यक्षता में बैठक ---------------------- समस्तीपुर जिले के जिला परिवहन कार्यालय में गुरुवार को जिलेभर में चलने वाले ऑटो, ई - रिक्शा, मैजिक, टैक्सी, मैक्सी सहित अन्य यात्री गाड़ियों के भाड़े के निर्धारण को लेकर चर्चा हुई। बैठक जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी एवं जिला मोटर संघ के अध्यक्ष भी मौजूद थे। बैठक से संबंधित जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि यह एक आंतरिक बैठक थी। जिसमें जिसमें समस्तीपुर शहर से लेकर जिले के विभिन्न स्थान जैसे समस्तीपुर से ताजपुर, समस्तीपुर से मुसरीघरारी, समस्तीपुर से अंगार घाट, सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों की पॉइंट टू पॉइंट भाड़े के निर्धारित मूल्य पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जैसे ही हमें जिले से विभिन्न क्षेत्रों में जाने वाली मुख्य मार्ग पर स्थानों की पॉइंट टू पॉइंट दूरी एवं सम्बंधित जानकारी पता चलती है। उसके बाद हम लोग निर्धारित भाड़ा तय करने के बाद उसे जिलाधिकारी को सौंपकर दरभंगा प्रमंडल के कमिश्नर को दे देंगे। इसके बाद दरभंगा प्रमंडल के कमिश्नर की स्वीकृति के बाद उस तय भाड़े को पूरे जिले भर में लागू कर दिया जाएगा। वहीं बीते दिनों समस्तीपुर से पटना जाने वाली बसों में मनमाने तरीके से भाड़ा वसूली करने पर जिलाधिकारी को दिए गए आवेदन पर जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि जैसे ही उस बस से संबंधित जानकारी हमें मिलती है हम बस एवं उसके मालिक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे।मौके पर नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार यातायात पुलिस निरीक्षक सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी मोटर चालक संघ के संजय कुमार सिंह सूरज नंदन प्रसाद नरेश कुमार राय चांदनी कुमारी एवं संजीव कुमार मुलायम मौजूद थे !