महम्मद पुर से पुलिस ने दो शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार फोटो-छापेमारी के दौरान पुलिस बल प्रतिनिधि-मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के महमदपुर से स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान बुधवार की शाम 6 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी सह थाना अध्यक्ष सत्य काम ने बताया कि छापेमारी के दौरान दो शराब कारोबारी उर्मिला देवी एवं राजू पासवान को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के आवेदन के आधार पर स्थानीय थाना में थाना कांड संख्या 173 2021 दर्ज करते हुए दोनों प्राथमिकी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में गुरुवार को जेल भेज दिया गया। मौके पर पुलिस अवर निरीक्षक आनंद कुमार कश्यप, पुलिसकर्मी गंधर्व कुमार आदी मौजूद थे।