एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने रविवार को ताजपुर थाना अध्यक्ष शम्भू नाथ सिंह को कार्य मे लापरवाही के आरोप में निलंबित बकर दिया है। एसपी ने बताया कि शराब मामले में लापरवाही के आरोप में ये कार्रवाई की गई है। वही उनके जगह पर ब्रजेश किशोर सिंह को ताजपुर का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है। बताया गया है उत्पाद विभाग द्वारा शराब कारोबारी पर नकेल कसने में लापरवाही के आरोप में थाना अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत एसपी से की गई थी। जिसके बाद एसपी ने ये कारवाई की है। साथ ही उनके खिलाफ जांच भी की जा रही है।पूरी खबर सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
