c3 द्वारा परिवार नियोजन जनसंख्या स्थिरीकरण पखवारे की जाएगी पहल आज दिनांक 05 /07/ 21 को परिवार नियोजन जनसंख्या स्थिरीकरण पखवारा आगामी 11 जुलाई से 31 जुलाई हेतु प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में PHC केंद्र सरायरंजन में प्रभारी प्रकोष्ठ में हुआ जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे। प्रभारी डाक्टर विजय कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी सूरज कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक, c3 जिला समन्वयक निधि कुमारी, प्रखंड प्रबंधक केयर इंडिया अमित कुमार ,सीएचसी केयर इंडिया सतीश कुमार इत्यादि उपस्थित हुए। जिस बैठक में कई सारी बिंदुओं पर चर्चा की गई । c3 संस्था के द्वारा पंचायत प्रतिनिधि सदस्य के साथ मिलकर युवा वर्ग को शामिल करते हुए रैली का आयोजन किया जाना है साथ ही साथ चयनित वार्डों में परिवार नियोजन सुरक्षा किट का वितरण किया जाना भी सुनिश्चित किया गया है। एयर इंडिया के द्वारा परिवार नियोजन जागरूकता मेले का आयोजन किया जाना है।