रोसड़ा(समस्तीपुर)जिले में बदली हुई पुलिसिंग का असर नवागत एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो के कार्यभार ग्रहण के बाद से दिखने लगा हैं.जिले के शहरी थाना से लेकर ग्रामीण थाना क्षेत्र की पुलिस हरकत में हैं.जिस कारण पुलिस को बड़ी कामयाबी मिल रही हैं.इसी कड़ी में रोसड़ा अनुमंडल के बिथान थाना की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं.गुप्त सुचना के आधार पर सुदामापुर गांव के अरविंद महतो एवं देवेंद्र महतो के घर छापेमारी कर पुलिस ने  भारी मात्रा 35 किलो गांजा के साथ 39 लाख 62 हजार 600 रुपया नकद राशि बरामद किया है।वही कारोबारी भागने में सफल रहा रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सोमवार को अपने कार्यालय में जानकारी देते हुए बताया की पूर्व में भी बिथान पुलिस के द्वारा उनके घर पर छापेमारी किया जा चुका है लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी.सुदामापुर गांव निवासी अरविंद महतो एवं देवेंद्र महतो पूर्व से ही अवैध गांजा का कारोबार किया करते थे।यह कारोबारी खगरिया जिला के एक कांड में फरार चल रहा हैं.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया की गुप्त सुचना मिली थी की बिथान थाना क्षेत्र के सुदामा पुर गांव में एक घर में एक ट्रक गांजा रखा हुआ है।सुचना के आधार पर उक्त गांव में जाकर एक्ससाइज टीम के साथ छापेमारी की गयी तो वहा भारी मात्रा में गांजा के साथ नकद रुपये बरामद हुए.वही पुलिस की टीम को देखते ही परिवार के लोग भागने में सफल रहे.उन्होंने बताया की मोबाईल के दो सिम भी बरामद हुआ हैं.जिसे खंगाला जा रहा हैं.जो भी लोग इस कारोबार में संलिप्त होंगे उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।