समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर प्रखंड से गुजरने वाली बुड्ढी गंडक नदी का दायां तटबंध रेन कट के कारण जगह- जगह ध्वस्त हो गया । इस कारण प्रखंड के मुख्य बाजार नरहन से करीब छह गांवों का संपर्क भंग हो गया है। बताया जाता है कि देशरी ,करख,पतैलिया,भुसावर आदि गांवों के लोगों का मुख्य बाजार नरहन है।हाई स्कूल, दो-दो बैंक की शाखा के अलावे कोचिंग है। इस कारण से किसान से लेकर छात्रों को नरहन आने का एक मात्र मुख्य मार्ग नदी के दायां तटबंध का सड़क है।रेन कट ने लोगों की आ बाजाही पर ही रोक लगा दी है। किसी तरह पैदल और साईकिल सवार लोग जान जोखिम में डालकर आते जाते है।
