वारिसनगर प्रखंड के धुरलख पंचायत के बाबूपुर गांव में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का जन्म दिन काफी धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाई गई जिसकी अध्यक्षता बाबूपुर के वरिष्ठ समाजसेवी गिरधर एवं संचालन प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव श्यामसुंदर राय की जन्मदिन पर गांव के उपस्थित सैकड़ों बुजुर्ग एवं युवा लोगों में लालूप्रसाद यादव के जन्मदिन की खुशी देखी गयी जिनमें प्रमुख रूप से उनके संघर्ष भरे राजनीति जीवन पर चर्चा की तथा किस तरह उन्होंने गरीब शोषित वंचित वर्गों के लिए लड़ाई लड़ने का काम किया तथा और बराबरी की दर्जा दिलाने का काम किया इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड उपाध्यक्ष पवन कुमार राय एवं अरविन्द कुमार महतो, प्रमोद कुमार राय, दीपनारायण, प्रकाश सदा रमेश पासवान, नंदकिशोर राम, रामचंद्र बैठा ने भाग लिया। इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
