समस्तीपुर जिले में एक बार फिर खाकी शर्मसार हुई है. लगातार हो रही अपराधिक वारदातों के मामले में सुर्खियों में रहने वाला पुलिस विभाग इस बार घूसखोरी के कारण शर्मसार हुआ है. मामला समस्तीपुर (Samastipur) के रोसड़ा अनुमंडल अंतर्गत रोसड़ा थाने का है जहां खुद पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो ने कार्रवाई करते हुए थाना में कार्यरत सब इंस्पेक्टर (SI) श्रीनारायण सिंह को गिरफ़्तार कर हाजत में बंद करवायासमस्तीपुर पुलिस अधीक्षक मंगलवार की रात करीब 10 बजे थाना पहुंचे. जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर श्रीनारायण सिंह द्वारा पकड़े गए बाइक को छोड़ने के लिए 25 हजार रुपए की डिमांड पार्टी से की गई थी जिसमें काफी मान मनोवल के बाद सौदा 10 हजार में तय हुआ. जिस शख्स एसआई सीबू नारायण सिंह ने सौदेबाजी की थी उसके द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र नारायण सिंह उर्फ चिंटू सिंह के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक मानव जीत सिंह ढिल्लो को दी गई। विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
