बिहार एसोसिएशन ऑफ़ पर्सन्स विथ डिसेबिलिटी के तत्वाधान में दिनांक 1 जून 2021 को अपराहण 4 बजे से ‘’वर्चुअल पटना जिला दिव्‍यांगजन समूह (डी.पी.जी.) का ऑनलाइन समीक्षात्‍मक बैठक का आयोजन कोविड 19 के लिए जारी नियमों का पालन करते हुए गूगल मीट पर किया गया। आज मुख्‍य अतिथि डॉ० शिवाजी कुमार ने बताया कि आज के ऑनलाइन कार्यक्रम से पटना जिला में दिव्‍यांगजनों के लिए किये जा रहे कार्यों का पता चला। उन्‍होंने बताया कि 90 प्रतिशत अबादी गांवों में रहती है इसलिए हमलोंगों को ग्रामीण क्षेत्रों में ज्‍यादा कार्य करना है एवं दिव्‍यांगजनों को समाज के मुख्‍यधारा से जोड़ना है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।