बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर अंचलाधिकारी के द्वारा की गई समीक्षा बैठक प्रखंड के दुबहा पंचायत में अंचलाधिकारी प्रमोद कुमार रंजन के द्वारा मंगलवार को बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर समीक्षात्मक बैठक की गई जिसमें बाढ़ के समय लोगों के समक्ष उत्पन्न होने वाली समस्याओं के बारे में समीक्षा की गई जिसमें बाढ़ प्रभावित लोगों के आधार अपडेशन के पश्चात लोगों का भुगतान सुनिश्चित हो, बाढ़ के समय पशु चारे की व्यवस्था एवं बाढ से गिरे लोगों के लिए चलंत शौचालय, सामुदायिक किचन एवं उस समय लोगों के सामने उत्पन्न होने वाले विभिन्न प्रकार के बीमारियों से निपटने हेतु डॉक्टर एवं दवाई तथा स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में चर्चा की गई, दूसरी ओर कोरोना महामारी के इस दौर में बैठक में सैनिटाइजेशन एवं मास्क वितरण से संबंधित कामों की समीक्षा की गई। मौके पर रविंद्र कुमार, जगदीश महतो, मोहम्मद जहांगीर, ब्रह्मदेव राय, मुस्तरीना खातून, मनोज राम आदि। व्यक्ति उपस्थित थे
