पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पुत्र स्वर्गीय अजीत सिंह के निधन के बाद चकरमन गांव स्थित पूर्व प्रमुख मीना राय के आवासीय परिसर में पूर्व प्रमुख की अध्यक्षता में शोक सभा की गई। इसमें रामाचार्य प्रसाद राय, पिंकी कुमारी काजू प्रसाद राय सहित कई लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। दूसरी तरफ पूर्व सरपंच एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वर्गीय महेश मल्लिक के निर्धन पर पूर्व प्रमुख मीना राय की अध्यक्षता में शोक सभा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
