पूसा (समस्तीपुर) प्रखंड के प्रखंड प्रमुख के पति स्वर्गीय अनु तिवारी के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने एवं परिजनों को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट के नेताओं ने मृतक की मां प्रभादेवी के साथ राज्य के डीजीपी एस के सिंघल से मिला एवं उन्हें ज्ञापन सौंपा। पुलिस महानिदेशक को सौंपे गए ज्ञापन में परिजनों ने हत्या के 15 दिन बीत जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस द्वारा एक भी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं करने पर गहरा आक्रोश प्रकट किया गया है। ज्ञापन में कहा गया है कि दिन के उजाले में अपराधियों द्वारा घर में घुसकर स्वर्गीय तिवारी का हत्या की गई थी। अपराधी सरेआम हथियार लहराते हुए घर से बाहर निकले थे। घटना का कई लोग चश्मदीद गवाह है। ऐसे में अपराधी का खुलेआम घूमना पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करती है। परिजनों ने स्थानीय पुलिस की भूमिका पर असंतोष व्यक्त करते हुए डीजी से स्पेशल टीम गठित कर अपराधियों की गिरफ्तारी कराने की मांग की है। इस अवसर पर मृतक स्वर्गीय अन्नू तिवारी की मां प्रभा देवी ने रो-रो कर हत्या की पूरी घटना का आंखों देखा हाल डीजी को बताया। मौके पर पुलिस महानिदेशक ने समस्तीपुर के प्रभारी एस पी से दूरभाष पर बात कर पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने सभी नामजद अपराधियों की गिरफ्तारी एवं परिवार को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया। प्रतिनिधि मंडल को डी जी ने कहा कि इस मामले का मैं स्वयं मॉनिटरिंग करूंगा एवं कार्रवाई भी होगी। डी जी पी मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में भूमिहार ब्राह्मण समाजिक फ्रंट के नेता पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा , पूर्व मंत्री अजीत कुमार, पूर्व मंत्री वीणा शाही, भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा, हरे राम मिश्रा आदी प्रमुख थे।
