निजी कोचिंग संघ समस्तीपुर की आपातकालीन बैठक संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता निजी कोचिंग संघ अध्यक्ष, समस्तीपुर अमरजीत कुमार के द्वारा की गई। बैठक में निर्णय हुआ कि 11 तक ऑनलाइन बच्चे को पढ़ाएंगे, इसके बाद मजबूरी हो जाएगी और संस्थानों को खोलना ही पड़ेगा। बिहार सरकार से अनुरोध है कि कोविड 19 मापदंड को ध्यान में रखते हुए संस्थान को खोलने की इजाजत दें। अन्यथा कोचिंग संस्थानों को आर्थिक सहायता प्रदान करें ताकि संस्थान बंद होने से बच सके।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
